टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, आवेदन शुरू

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए टेरिटोरियल आर्मी ने ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Territorial Army की आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.jointerritorialarmy.gov.in पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक Territorial Army Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Territorial Army Recruitment 2022) को भी चेक कर सकते हैं.

इस भर्ती (Territorial Army Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 13 पदों को भरा जाएगा. इसमें से 12 पुरुष और 1 महिला उम्मीदवारों के लिए है.

Territorial Army Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 1 जुलाई, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जुलाई, 2022

Territorial Army Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

Territorial Army Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार को सभी तरह से शारीरिक और मेडिकल रूप से फिट होना चाहिए.

Territorial Army Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर ₹200/- रुपये का भुगतान करना होगा.

Territorial Army Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर होगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...