बरसात में बसों को लेकर HRTC की एडवाइजरी, चालकों-परिचालकों को सख्त हिदायत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कुल्लू में निजी बस हादसे के बाद और मानसून के चलते एचआरटीसी प्रबंधन ने निगम के सभी चालक परिचालकों बारिश के दौरान बसें चलाने के लिए सख्त हिदायतें जारी की है। निगम प्रबंधन ने चालक परिचालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

एचआरटीसी डीडीएम ट्रैफिक मुख्यालय देवासेन नेगी ने बताया कि चालकों व परिचालकों को हर साल बरसात के दौरान एडवाइजरी की जाती है। इस बार भी बरसात के शुरू होने पर चालक परिचालकों एडवाइजरी जारी की है।

वहीं, निर्देश दिए गए हैं कि बसों को पूरी तरह सुरक्षित व चैक करवा कर ही रूटों पर ले जाएं ताकि सफर में बारिश के दौरान कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अड्डा इंचार्ज को निर्देशों के सख्ती से पालन करवाने जाने के भी निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने चालक परिचालकों को निर्देश दिए कि बस चलाते समय में किसी प्रकार को जोखिम न लें और बसों को पार्क करने से पहले और सवारियां उतारने से पहले सही जगह का चयन करें। सडक के किनारे कच्ची जगह पर न सावारियों को उतारें और न ऐसी जगह पर बसें पार्क करें।

एडवाइजरी में यह जारी किए निर्देश : –

-बसों को पास देते हुए सुरक्षित स्थान का करें चयन।
-कच्ची जगहों पर न ले जाएं बसें।
-छोटे छोटे नालों के स्लीपों के पास से बसों का संचालन स्थिति के अनुसार करें।
-सुरक्षा की दृष्टि से बस को आगे जाने की स्थिति में न हो जबरदस्ती ।
-यदि यात्री बस को आगे ले जाने के लिए बाध्य करता है तो वहीं तक संचालन करें जहां तक बस जा सकती है।
-चालक यह सुनिश्चित करें कि  विंड स्क्रीन व वाईपर सही हों।
-धुंध के दौरान सही लाइट का प्रयोग करें।
– खराब मौसम में गाड़ी की रफ्तार कम रखें।
-बसों को सुरिक्षित स्थानों पर पार्क करें, बसें खड़ी करने पर गुटका जरूर लगाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...