सर्पदंश से आठ साल के मासूम की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

उपमंडल सुजानपुर के तहत आने वाले चरोट क्षेत्र में एक मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। बीते रविवार रात को सो रहे बच्चे को उस समय सर्पदंश हुआ जब बत्ती गुल थी। सर्पदंश होने पर बच्चा चिल्ला उठा। बाद में जब बिजली आई तब सांप बच्चे के नजदीक से ही निकलता देखा गया।

ऐसे में परिजनों के होश उड़ गए। बाद में बच्चे को रविवार रात के समय ही उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अंधेरे में सांप ने बच्चे को कान के पास काट लिया था। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चौथी कक्षा का छात्र था।

थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि आठ वर्षीय एक छात्र की सांप के काटने से मौत हुई है। परिजनों ने बयान कलमबद्ध किए गए हैं। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...