रिटेनिंग वॉल से टकराया टिपर, 3 की मौत…एक घायल

--Advertisement--

Image

मंडी, 05 जुलाई – नरेश कुमार

पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के खलियार में रिटेनिंग वॉल के साथ टिपर के टकराने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं चालक मौके से फरार हो गया है। घटना सोमवार देर रात की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला शहर के खलियार में बीती रात को रिटेनिंग वॉल के साथ एक टिपर टकरा गया। जैसे ही टिपर रिटेनिंग वॉल के साथ टकराया, पूरी रिटेनिंग वॉल टूटकर टिपर के ऊपर गिर गई।

टिपर में चालक सहित 5 लोग सवार थे। रिटेनिंग वॉल के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है।

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। यह सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। घायल व मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। घटना के पीछे क्या कारण रहे अभी इसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...