पठानकोट-चम्बा NH पर पहाड़ी से टकराई निजी वोल्वो बस, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पठानकोट-चम्बा नैशनल हाइवे पर ढूंढियारा बंगला के समीप एक निजी वोल्वो बस पहाड़ी से टकरा गई लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार बेदी ट्रैवल की वोल्वो बस (एचपी 01डी-7755) जिसे चतर सिंह निवासी गग्गल जिला कांगड़ा चला रहा था जोकि बुधवार को 29 पर्यटक लेकर अमृतसर से डल्हौजी के लिए रवाना हुआ लेकिन जब यह बस देर शाम नैनीखड्ड और ढूंढीयारा के बीच शनि देव मंदिर के समीप पहुंची तो चालक को बस के नीचे किसी पार्ट के टूटने की आवाज सुनाई दी।

इतने में बस का अगला टायर निकल गया, जिससे बस चालक की ओर पहाड़ी से टकरा गई लेकिन गनीमत यह रही कि बस पहाड़ी के नीचे नहीं गिरी अन्यथा हादसे का मंजर कुछ और भी हो सकता था।

इस हादसे में बस के अगले हिस्से को भारी नुक्सान पहुंचा लेकिन बस में सवार हुए सभी यात्री सुरक्षित रहे। चालक की कोई गलती नहीं पाए जाने पर यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को मंडी में

हिमाचल प्रदेश के मंडी में विभिन्न श्रेणियों के 11...

UAE में नौकरी का मौका! इलेक्ट्रिशियन और फिटर की भर्ती, कल तक भरें Google Form

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए...

हिमाचल में ड्राइवर और JCB ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर को इंटरव्यू

ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के कुल 10 पदों को...