भरमौर-पठानकोट NH पर एचआरटीसी व ट्रक में जोरदार टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

भरमौर-पठानकोट एनएच पर शुक्रवार को मैहला कुंराह के पास एचआरटीसी व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस व ट्रक दोनों के शीशे टूटने के साथ और भी नुक्सान हुआ। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है।

हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। इससे वाहन चालकों व यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ीं। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है।

यहां एनएच प्राधिकरण ने वाहन चालकों को सड़कों की हालत के बारे में सचेत करने के लिए बोर्ड लगाए हैं ताकि हादसों को रोका जा सक  लेकिन ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को भी बड़े वाहनों की टक्कर के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम लग गया।

बस पालमपुर से होली न्याग्रां रूट पर जा रही थी, जिस दौरान कुरांह के पास पहुंचने पर भरमौर की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस दौरान बस में सवार सवारियों में चींखोपुकार मच गई। वाहनों की टक्कर के बाद एचआरटीसी के अधिकारियों व पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को मंडी में

हिमाचल प्रदेश के मंडी में विभिन्न श्रेणियों के 11...

UAE में नौकरी का मौका! इलेक्ट्रिशियन और फिटर की भर्ती, कल तक भरें Google Form

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए...

हिमाचल में ड्राइवर और JCB ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर को इंटरव्यू

ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के कुल 10 पदों को...