काँगड़ा चम्बा के युवा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर के लिए 5 तक करें आवेदन

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि कांगड़ा और चम्बा के युवाओं का अग्निवीर के चयन के लिए भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 जुलाई से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर 11 सितम्बर से 24 सितम्बर तक चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर के चयन के लिए भर्ती रैली आयोजित करेगा।

कांगड़ा और चम्बा जिले के जो युवा पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण विंडो तीस दिनों के लिए खुली रहेगी।

यह रैली अग्निवीर सैनिक जीडी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए आयोजित की जाएगी। आई.टी.आई. उत्तीर्ण युवाओं के लिए तकनीकी श्रेणी के लिए आवेदन करने का यह एक शानदार अवसर है।

हिमाचल अधिवास छात्र, जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं व 12वीं पास की है और जिनका जन्म 1 अक्तूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के बीच हुआ है। वह बैवसाइट पर प्रकाशित रैली अधिसूचना के अनुसार पात्रता मानदंड के आधार पर इन रैलियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल राजीव रंजन उम्मीदवारों को आश्वस्त किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित है और यह युवाओं से अपील है कि वे खुद पर विश्वास करें और कड़ी तैयारी करें।

इसके अलावा किसी भी दलाली गतिविधि का शिकार न हों और रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...