ड्यूटी जा रहे निजी स्कूल के शिक्षक की पांव फिसलने से दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के सज्याओपिपलू में डयूटी पर जा रहे शिक्षक की रास्ते में पांस फिसलने से मौत हो गई। शिक्षक की पहचान स्याठी निवासी 46 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार विजय घुमारवीं में किसी निजी पाठशाला में अध्यापक का कार्य करता था। सोमवार करीब प्रात: 6 बजे जब विजय कुमार गांव स्याठी, डाकघर सज्याओपिपलु अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था, तो घर से कुछ ही दूरी पर एक ढलान पर पांव फिसलने से नीचे जा गिरा गया। गिरने से विजय के सिर में चोट आई।

घटनास्थल से उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टर ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक अपने पीछे पत्नी 2 बेटे 2 बेटियां व बूढ़े माता-पिता को छोड़ गया है। उपमंडल पुलिस अधिकारी तिलकराज शाडिल ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...