भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के चंगर क्षेत्र के हारचक्कियां में आईटीआई की स्वीकृति, डिग्री कालेज लंज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने तथा लपियाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में पदोन्नत करने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कांगड़ा के जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।

प्रणव कुमार ने कहा कि चंगर क्षेत्र को यह सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने ततवानी तथा धारकंडी के कुठारना में पशु औषद्यालय खोलने की स्वीकृति देने पर प्रसन्नता जताते हुए सीएम का धन्यवाद किया है।

प्रणव ने कहा कि जबसे जयराम मुख्यमंत्री बने हैं, पूरे प्रदेश के सामानान्तर विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी मुख्यमंत्री से जो-जो मांगा गया, उन्होंने दिल खोल कर दिया है तथा यही वजह है कि प्रदेश की जनता पुनः जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना की विकट परिस्तिथियों के वावजूद जयराम सरकार ने प्रदेश में जिस तरह विकास की गंगा बहाई है, वह एक मिसाल बन गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...