
कोटला – स्वयंम
ज्वाली विधानसभा की ग्राम पंचायत जांगल के बग्गा गांव में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन का शिलान्यास विधायक अर्जुन सिंह ने किया। यह स्वास्थ्य केन्द्र 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा। इससे पहले बग्गा में पहुंचने पर विधायक अर्जुन सिंह का ढोल की थाप पर स्वागत किया गया।
इस स्वास्थ्य केंद्र लिए जमीन जांगल निवासी शकुंतला देवी द्वारा डॉक्टर अनूप महाजन के प्रयासों से दी गई। इस समय शकुंतला देवी का परिवार प्रताप स्टेशनरी जालंधर के नाम से कारोबार कर रहा है।
गौरतलब है कि इन्हीं महान व्यक्तित्व ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला जांगल के भवन की जमीन भी दान की थी। विधायक अर्जुन सिंह ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दान देने वाले इन महान व्यक्तित्व को नमन किया एवं सम्बन्धित विभाग को शकुंतला देवी का नाम शिलान्यास पट्टिका पर अंकित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में भरपूर विकास किया है। कोटला बैल्ट की पानी की समस्या को 16 पंचायतों में सुलभ करवाया, 40 करोड़ रुपए की लागत से बोह द्रीणी से लाया जा रहा है। जोकि लगभग 13 पंचायतों को सुलभ हो गई है, एवं अन्य पंचायतें को पेयजल पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
उन्होंने कहा कि लोगो की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरूषों के लिए पैंशन योजना चलाई जा रही है, जिसमें हर माह पेंशन का प्रावधान है।
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत 31,000 रुपए की सहायता गरीबी रेखा के नीचे रह रहे परिवार की बेटी की शादी पर दिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत् परिवार मे अपाहिज की सहायता के लिए 3,000 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री गृहणी योजना, हिम केयर आदि चलाई जा रही है। सरकार द्वारा
महिलाओं को बस किराया में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है, पेयजल का बिल माफ कर दिया गया है। 125 यूनिट तक बिजली खपत पर बिजली का बिल भी माफ कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कोटला की महारैली में की घोषणाओं को आने वाली कैबिनेट मीटिंग में पास कर दिया जाएगा कोटला के लोगो की बरसों पुरानी पीएचसी को सीएचसी करने की मांग पूरी हो जाएगी। कोटला क्षेत्र में आईटीआई भी खोली जाएगी एवं जांगल पंचायत के लिए अलग से पटवार सर्किल खोला जाएगा।
ये रहे मोजुद
इस अवसर पर प्रधान मदन राणा, बीडीसी अनु शर्मा, रणजीत सिंह ,कोटला उप प्रधान मंगल सिंह ,जीतराम शर्मा, पूर्व जिला परिषद शीला धीमान, विशाल राणा, गुलज़ारी लाल, दर्शन राणा, राय सिंह, विजय शर्मा आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
