ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने अग्निपथ योजना को निरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में SDM शाहपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को बर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा युवाओं के विरुद्ध चलाई गई अग्निपथ योजना को तुरंत निरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी सहित ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारे बाजी की ओर कहा कि केंद्र सरकार देश भर के विरोजगार युवाओ के विरोधी है। जिससे यह योजना न तो देश के हित में है, न युवाओं के।

इस कानून से जाहिर होता कि वर्तमान सरकार अब सेना का भी निजीकरण कर रही है। जब यह सरकार सत्ता में आई थी तो इन्होंने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था। इस योजना से No Rank No Pension जैसी स्थिति में देश को धकेल दिया है।

प्रदेश में पुलिस के पेपर लीक मामले की CBI जांच करवाने की बात माननीय मुख्यमंत्री (हि०प्र०) ने कही थी परन्तु अभी तक पेपर लीक के दस्तावेज CBI को देने के लिए आना कानी कर रहे है। पठानिया ने कहा कि जिस दिन माननीय प्रधान मंत्री हिमाचल आए थे, प्रदेश के विरोजगार युवाओं ने अग्निपथ योजना का विरोध किया था।

तब पुलिस द्वारा उनपर झूठे मुक्कदमे दर्ज किए थे। उन्हें तुरन्त वापिस लिए जाए। अगर समय रहते प्रदेश सरकार, देश की सरकार ने ये फेसले जनता के हित में नही लिए या अग्निपथ योजना बापिस नही ली तब तक कांग्रेस पार्टी सड़को पर उतर कर विरोजगार युवाओ के साथ कंधे से कंधा मिला कर विरोध करेगी।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी चौधरी ,सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर, एस०टी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा,प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरिता सैनी,रीना पठानिया, जानवी महाजन,नामित मेहरा,नम्रता चम्बयाल, राजेश्वरी राणा पूर्व प्रधान, उषा देवी पंचायत प्रधान बसनुर,सरोशी परमार,प्रदीप बलोरिया,रवींद्र राणा पूर्व प्रधान, पिंटू परमार पूर्व प्रधान,शशि मेहता,सुरेश पटाकू ओबीसी ब्लॉक् अध्यक्ष, देवराज पूर्व प्रधान,तिलक राज पंचायत प्रधान ,कैप्टन शक्ति सिंह,बालकृष्ण रिटायर आर०ओ०,शेर सिंह,सूबेदार हरनाम राणा, कमल कटोच पूर्व प्रधान, ओमी ,मुनीश पटियाल पूर्व युवा कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष, आदि गणमान्य कांग्रेस जन मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...