गद्दी शब्द जोडऩे को महारैली, पहली जुलाई को सड़कों पर उतरेगी हिमालयन गद्दी यूनियन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में 15 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर स्थगित हुई गद्दी शब्द जोडऩे के लिए हिमालयन गद्दी यूनियन की महारैली को अब पहली जुलाई को किया जाएगा। इसमें हिमालयन गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश हज़ारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय धर्मशाला में अपनी मुख्य मांग गद्दी शब्द जोडऩे को लेकर सड़कों में उतरेगी।

अब तक गद्दी समुदाय की 13 उप-जातियों में से सात के साथ गद्दी शब्द जोड़ा गया है, जबकि छह को पूरी तरह से वंचित रखा गया है, जिसके कारण वर्षों से राजस्व रिकार्ड की गलती को सुधारने की मांग उप-जातियों की ओर से उठाई जा रही है।

वहीं इस मामले में अब चुनावों के आने से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से ब्यानबाजी शुरू हो गई है। जिसे लेकर हिमाचल प्रदेश हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने दो टूक पार्टियों को चेता दिया है कि वर्षों से वोट के लिए इस्तेमाल होती रही बड़ी जनसंख्या अब बहकाबे में नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि अब अपना हक लेने के बाद ही उप-जातियों के लाखों लोग हिमाचल विशेषकर कांगड़ा-चंबा में चुनावों में अपना रुख स्पष्ट करेगी। अध्यक्ष ने कहा कि तत्त्कालीन सरकार राजस्व रिकार्ड की गलती सुधार की जो सिफारिश जिलाधीश की ओर से जांच के बाद की गई थी, उसके अनुसार नोटिफिकेशन जारी करें।

उन्होंने कहा कि अब बयानबाजी से नेताओं का काम चलने वाला नहीं है, इसका खामियाजा भुगतने के लिए उन्हें तैयार रहना होगा। गद्दी समुदाय की कुल 13 उपजातियों में से हिमाचल में छह उपजातियों के लाखों लोग राजस्व रिकार्ड की गलती के कारण गद्दी शब्द से वंचित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...