चलती कार का फटा टायर, पहाड़ी से टकराई…74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

अपने इष्ट देवता के दर्शन करके वापिस लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार द्रंग क्षेत्र का एक परिवार अपने इष्ट देवता के दर्शनों के लिए कटौला क्षेत्र के तहत आने वाले सुहड़ा गांव गए हुए थे। जब यह परिवार वापिस लौट रहा था तो कमांद के पास इनकी चलती कार का टायर फट गया।

इस कारण कार पहाड़ी से जा टकराई और हादसे का शिकार हो गई। हादसे में घायल 74 वर्षीय सुंदर लाल और उनकी धर्मपत्नी को एम्बुलेंस के माध्यम से जोनल हास्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुंदर लाल को मृत घोषित कर दिया।

क्या कहते है अधिकारी

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कमांद पुलिस चौकी टीम ने घटनास्थल पर जाकर हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...