हिमाचल की बेटी ने कैलिफोर्निया में चमकाया नाम, MBA में झटका गोल्ड मैडल

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के तहत आती सरकाघाट नगर परिषद की रोपा कालोनी से संबंध रखने वाली चिराग ठाकुर ने कैलिफोर्निया में नाम कमाया है।

चिराग ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा सरकाघाट के निजी स्कूल में हुई, जहां वह अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रही। जमा-2 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और उसके बाद वह एमबीए करने के लिए कैलिफोर्निया गईं और वहां के विश्वविद्यालय से यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान लेकर स्वर्ण पदक जीता है।

एमबीए करते समय चिराग ठाकुर ने कोविड संकट के समय एक एनजीओ बनाया और जरूरतमंद लोगों की हर प्रकार से सहायता की। उनकी सेवा भावना को देखते हुए कैलिफोर्निया सरकार ने उन्हें सम्मानित किया।

चिराग ठाकुर की माता मीना ठाकुर शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता का देहांत उस समय हो गया था जब वह कुछ महीने की थीं।

चिराग ठाकुर अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, नाना और नानी को देती हैं। चिराग ठाकुर ने बताया कि अभी वह कैलिफोर्निया में ही कार्यरत रहेंगी और अपने एनजीओ को भी चलाती रहेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...