पूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे टीजीटी, जेबीटी, समेत अन्य अध्यापकों के पद, इस तरीक को होंगे वॉक इन इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

प्रदेश में पूर्व सैनिकों के कोटे से टीजीटी, जेबीटी, पीजीटी, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक, शास्त्री और पीईटी अध्यापकों समेत फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट और ड्राफ्ट्समैन के पद भरे जाएंगे।

शिक्षा विभाग में भरे जाने वाले प्रशिक्षक स्नातक अध्यापकों में कला, मेडिकल और नॉन मेडिकल तीनों संकायों के अध्यापकों की भर्ती होगी।

पीजीटी में सभी विषयों के अध्यापकों के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। सैनिक कल्याण विभाग के रोजगार सेल में इन पदों को भरने के लिए वॉक इन इंटरव्यू दो और चार जुलाई को रखे गए हैं।
टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल व नॉन मेडिकल), जेबीटी, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक और शास्त्री के पदों के लिए पात्र पूर्व सैनिक विभाग के निदेशालय में दो जुलाई को होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
पीजीटी, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन और पीईटी के पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी चार जुलाई को निदेशालय के रोजगार सेल में होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
सूबे के पूर्व सैनिक जो इन पदों के लिए पात्र हैं और 31 मई तक प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं, वे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एमएस शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए दो और चार जुलाई को साक्षात्कार होंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...