मिंजो नी पुलदा हल्दूण कविता ने किया भाव विभोर

--Advertisement--

Image

मिंजो नी पुलदा हल्दूण कविता ने किया भाव विभोर, ज्वाली के साईं पैलेस में सजा साहित्यकारों का मंच, शंकर सन्याल, पंकज दर्शी, सुरेश कौंडल और कपिल मेहरा ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं

ज्वाली – अनिल छांगू

कांगड़ा कला संगम के साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपनी कला को उजागर किया।

उपमंडल ज्वाली के साईं पैलेस में रविवार को हुई कांगड़ा कला संगम की बैठक पूर्व प्रधान शंकर सन्याल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर साहित्यकार एवं कवि शंकर सन्याल ने हल्दूण की याद पर अपनी कविता पेश की।

वहीं, साहित्यकार पूर्ण चंद ने मिंजो नी पुलदे कविता के माध्यम से सबका मन मोह लिया। लेखक एवं साहित्यकार पंकज दर्शी ने अपनी पुस्तक धीया दा ब्याह के कुछ अंश पढ़कर सुनाएं।

साहित्यकार सुरेश कौंडल ने बाथू की लड़ी पर अपनी कविता कांगड़े दे मत्थे दा बिंदलू सुनाई।

वहीं, लेखक एवं साहित्यकार कपिल मेहरा ने भी अपनी कविता कांगड़ी धाम सुनाई। इसके साथ ही पौंग बांध विस्थापितों पर पंकज दर्शी की फिल्म पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर कांगड़ा कला संगम के तहत साहित्यक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय साहित्यकारों की रचनाओं एवं पुस्तकों के प्रकाशन के लिए उचित कदम उठाने का भी निर्णय लिया गया।

संगम के पूर्व प्रधान शंकर सन्याल ने कहा कि कांगड़ा कला मंच अपनी मैगजीन भी प्रकाशित करेगा और इसमें स्थानीय लेखकों, कवियों व साहित्यकारों के लेखन को तरजीह दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा कला संगम के विस्तार के लिए नई रूपरेखा तय की जाएगी और इसमें जिला कांगड़ा के कवियों, लेखकों एवं साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...