
देहरा – आशीष कुमार
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरा की छात्रा हर्षिता ने 12वीं कक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में से 473 अंक हासिल किए हैं।
वहीं 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है। बल्कि प्रदेश में टॉप 50 में स्थान हासिल कर स्कूल का नाम भी रोशन किया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने हर्षिता को बधाई और भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं हर्षित सीए बनना चाहती है और अपनी कामयाबी का श्रेय अपने अध्यापकों, माता-पिता व दादा- दादी को देती हैं।
हर्षिता के पिता अशोक निजी क्षेत्र में अकाउंटेंट का काम करते हैं तो वहीं माता निजी स्कूल में अध्यापिका हैं।
