
देहरा – शिव गुलेरिया
कुल्लू की कामयाब तिरंगा यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव मार्च करने का मन बनाया है और इसकी शुरुआत देहरा विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (र.वि.) कर्नल मनीष ने बताया कि 27 जून, सोमवार को आम आदमी पार्टी , देहरा में बदलाव मार्च करने जा रही है । जिसमें सुबह 5 बजे देहरा के मुख्य बाजार में प्रभात फेरी से शुरुआत की जाएगी और उसके बाद हनुमान चौक से सुबह 9 बजे बदलाव मार्च शुरू किया जाएगा।
जिसमें चार पहिया और दो पहिया वाहनों संग राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ साथ आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जाएगा ।
बदलाव मार्च यात्रा देहरा विधानसभा क्षेत्र के हर संभव कोने तक पंहुचने की कोशिश करते हुए देहरा गोपीपुर से चलते हुए बनखंडी मां बगलामुखी के दर्शन करते हुए वासा,मेहवा से हरिपुर होते हुए गुलेर में जनसंवाद के बाद दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा ।
दोपहर बाद बदलाव यात्रा गुलेर से वापस देहरा से ढलियारा होते हुए देहरा विधानसभा क्षेत्र के आखरी कोने चनौर तक ले जाने की योजना है ,जहां पर शाम को संध्या कीर्तन के साथ बदलाव यात्रा का समापन किया जाएगा।
कर्नल मनीष ने बताया कि इस यात्रा के के जरिए पार्टी अपना दमखम दिखाएगी और जो लोग पार्टी को हल्के में ले रहे हैं उनके लिए पार्टी की मजबूती का संदेश दिया जाएगा।
कर्नल मनीष ने देहरा निवासियों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए खुले दिल से निमंत्रण देते हुए करबद्ध निवेदन किया है कि भारी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो और आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा हिमाचल के लिए आगामी योजनाओं के बारे में जानें।
