पंचायत कोठिबन्डा के राजकुमार को नहीं मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, कच्चा स्लेटपोश मकान कभी भी दे सकता हादसे को न्योता

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर
जहां एक तरफ सरकारों द्वारा विकास के बड़े बड़े दावे किए जा रहे है। तथा लोगों के हितों के लिए कई योजनाएं लाई जा रही है  लेकिन सरकार की योजनाएं तब दम तोड़ जाती है जब  किसी गरीब परिवार को उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
ऐसा ही वाक्या उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत कोठीवडा़ वार्ड नंबर पांच में देखने को मिला है जहां एक गरीब परिवार को न तो आवास योजना का लाभ मिला और न ही बीपीएल योजना का।पंचायत के निवासी राजकुमार सपुत्र रनिया राम का  स्लेटपोश मकान कभी गिर सकता है।
बता दें कि राजकुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ स्लेटपोश मकान के एक कमरे में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। परिवार इतना गरीब है कि अब घर का पालन-पोषण भी भगवान के सहारे ही चल रहा है।
बता दें कि जब हिमाचल प्रदेश में जय राम की सरकार बनी थी तो इन्होने कहा था कि किसी भी गरीब की छत कची नहीं रहेगी लेकिन अब सब कुछ साफ़ है वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना पात्र लोगों से कोसों दूर है।
सरकार भले ही गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए कई प्रकार की योजना शुरू कर रही है लेकिन पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। वहीं पंचायत ने 2007 में परिवार को बीपीएल में डाला था फिर भी इन की समस्या का समाधान नहीं हुआ और एक साल हो गया इन्हें बीपीएल से बाहर भी निकाल दिया गया।
पंचायत बीपीएल मुक्त कर दी लेकिन पंचायत आज भी कुछ परिवार ऐसे है कि वह दो वक्त की रोटी को तरस रहे है। कई सरकारें आईं और गईं लेकिन राजकुमार के जीवन की दास्तां दर्द भरी है। जिसे सुनने वाला कोई नहीं। अब पीड़ित परिवार ने विधायक अर्जुन ठाकुर और जिला जिलाधीश निपुण जिंदल और मुख्यमंत्री जय राम से मांग की है कि हमारी आर्थिक सहायता की जाए।
क्या कहते है अधिकारी
वहीं जब इस बारे में पंचायत प्रधान मनप्रीत कौर से बात हुई उन्होंने बताया कि  परिवार बीपीएल में श्रेणी में नहीं है तथा पंचायत द्वारा उचित सहायता की जाएगी।
पंचायत सचिव के बोल
इस बारे जब पंचायत सचिव कुलबन्त से बात हुई तो उन्होंने कहा कि परिवार को वेलफेयर के द्वारा मकान बनाने या मुरम्मत हेतु राशि की मांग हेतु की जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...