जिंदा पकड़ा गया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड , दुनिया के सामने आया पाकिस्तान का झूठ

--Advertisement--

Image

साजिद मीर के मरने का किया था दावा

हिमखबर- डेस्क

मुंबई में 26 नवंबर, 2008 (26/11) के आतंकवादी हमलों के मास्टमाइंड साजिद मीर को कथित तौर पर पाकिस्तान में हिरासत में ले लिया गया है। एफबीआई ने मीर को मोस्ट वांटेड आतंकी घोषित किया हुआ है।

अमरीकी एजेंसी ने मीर के खिलाफ विदेशी सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की साजिश करने, आतंकवादियों को सहायता प्रदान करने, अमरीका के बाहर एक नागरिक की हत्या करने और सार्वजनिक स्थानों पर बमबारी करने के आरोप में मोस्ट वांटेड आतंकी घोषित किया है। मुंबई हमलों में मारे गए 166 लोगों में छह अमरीकी थे।

एफबीआई ने मीर की गिरफ्तारी और दोषसिद्धि के लिए सूचना देने वाले के लिए $5 मिलियन तक का इनाम रखा है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार हमेशा से साजिद मीर को लेकर झूठ बोलती रही है। साजिद मीर की मौजूदगी से पाकिस्तान ने हमेशा इनकार किया है।

पाकिस्तान ने तो यहां तक दावा किया था कि साजिद मीर की मौत हो चुकी है। अब चूंकि पाकिस्तान आर्थिक कंगाली की कगार पर खड़ा है और एफएटीएफ से राहत की उम्मीद कर रहा है ऐसे में वह अपने दामन से आतंक के दाग कम करना चाहता है।

मीर के बारे में बात करें तो वह पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तोएबा (एलईटी) के लिए सीधे तौर पर काम करता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...