
90 हजार 625 छात्रों का खत्म होगा इंतजार, शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाक्टर सुरेश सोनी का ऐलान
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सोमवार को दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रिजल्ट को तैयार कर फाइनलाइज किया जा रहा है। साथ ही सभी प्रकार की कमियों, आंकड़ों व अंकों को भी फाइनल जांच की जा रही है।
कोविड के कारण परीक्षाओं को शेड्यूल थोड़ा आगे खिसकने से इस बार परिणाम भी सामान्य वर्षों के मुकाबले लेट घोषित हो रहा है। हालांकि अब दो से तीन दिनों के भीतर ही प्रदेश भर के दसवीं के 90 हजार 625 के करीब छात्रों का रिजल्ट का इंतजार भी समाप्त हो जाएगा। वहीं लगातार कोविड के दो वर्षों में फार्मूले बाद साधारण तरीके से रिजल्ट तैयार किए गए हैं।
इस बार स्कूल शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट ओर भी अधिक महत्त्वपूर्ण रहने वाले हैं। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर माह में फस्र्ट टर्म के एग्जाम करवाए जा चुके हैं, जिनके नंबर भी छात्रों को जारी कर दिए गए थे। अब दूसरे टर्म यानी की फाइनल एग्जाम करवाने के साथ ही फस्र्ट व सेकेंड टर्म के नंबरों को मिलाने के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले इसी तर्ज पर शिक्षा बोर्ड की ओर से जमा दो का रिजल्ट 18 जून को जारी किया गया था, जो कि पूर्व के वर्षों के मुकाबले अति बेहतरीन रहते हुए 93.91 प्रतिशत रहा था।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से दसवीं कक्षा का दोनों टर्म का फाइनल रिजल्ट सोमवार को घोषित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि कोविड से पहले बोर्ड की ओर से मई माह के अंत व जून के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी किए जाने की स्थिति शुरू कर दी गई थी, लेकिन कोविड के कारण लगातार दो वर्ष परीक्षाएं रद्द होने से विशेष फार्मूले से रिजल्ट तैयार कर जारी किया गया था।
इस बार भी कोविड के कारण मार्च की पहले सप्ताह के बजाय तीसरे सप्ताह से परीक्षाएं शुरू हुईं, जिसके कारण अब रिजल्ट जारी करने का शेड्यूल भी आगे खिसक गया है। अब फस्र्ट व सेकेंड टर्म दोनों ही परीक्षाओं को संयुक्त रूप से एक रिजल्ट बनाकर जारी किया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष के बोल
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सोमवार तक दसवीं का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए फाइनल प्रक्रिया चल रही है।
