दर्दनाक घटना में मां सहित गर्भ में पल रहे 7 माह के शिशु ने तोड़ दिया दम

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

बेहद ही दुखद घटना में एक गर्भवती महिला ने अस्तपाल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला के गर्भ में 7 माह का शिशु पल रहा था। गर्भ में ही शिशु की भी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान धगेड़ा की रहने वाली करीब 22 साल की उर्मिल के तौर पर हुई है।

हालांकि, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि गर्भधारण के बाद महिला का ब्लड प्रेशर हाई रह रहा था। लिहाजा, हाई ब्लड प्रेशर भी मौत की वजह हो सकता है।

तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मेडिकल काॅलेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने उर्मिल को ब्रॉट डैड घोषित कर दिया।

उधर, डीएसपी (मुख्यालय) मीनाक्षी ने गर्भवती महिला की मृत्यु की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा।

एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने कहा कि पारिवार से मिली जानकारी में हाई ब्लड प्रेशर से महिला के पीड़ित होने की बात बताई गई है, लेकिन जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही आधार बनेगी। फिलहाल पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...