राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां तेज; बढ़ेगी विधानसभा की सुरक्षा, 18 जुलाई को वोटिंग

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव के मद्देनजर विधानसभा में मतदान केंद्र की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए हैं। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने विधानसभा में मतदान केंद्र का जायजा लिया।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी आदेश जारी किए गए। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और इसके लिए विधानसभा पुस्कालय में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।

पुस्तकालय भवन में स्थापित केंद्र में विधानसभा के सभी सदस्य मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र की सुरक्षा और साज-सज्जा के उचित आदेश जारी किए हैं। इस मौके पर विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में उन्होंने चुनाव की तैयारियों और आवश्यक दिशानिर्देश को लेकर एक बैठक का भी आयोजन किया।

ये रहे मोजुद

बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटूंगरु, निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग हरबंस ब्रेस्कॉन, अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, दलीप नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, उपसचिव विधान सभा संजीव गुप्ता, उपनिदेशक लोक संपर्क एवं प्रोटोकॉल हरदयाल भारद्वाज, उपमुख्य निर्वाचन अधिकरी हरबंस धीमान, जिला कोषाधिकारी जिला शिमला जगदीश शर्मा सहित चुनाव विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...