शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी में फेयरवेल का आयोजन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा के शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी की बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभाएं दिखाई।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी, अकेडमिक हेड मल्लिका शर्मा सैनी व स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की।

इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें उन्होंने एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कई तरह के टाइटल भी दिए जिससे उन्होंने अपना -अपना हुनर प्रस्तुत किया। मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। आँचल मिस ब्यूटी, पुराने कांगड़ा की शुभम मिस पर्सनल्टी और तृषा मिस फेयरवेल चुनी गईं।

अंत में कॉलेज निदेशक ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में सीमा अग्रवाल, नीतिज गौरा और पूजा शामिल रहीं। जिन्होंने मिस फेयरवेल, मिस ब्यूटी और मिस पर्सनलिटी को चुना।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...