‘रूट्स टू रुट’ एन.जी.ओ द्वारा विरसा प्रोग्राम के तहत केंद्रीय विद्यालय नलेटी में कत्थक नृत्य कार्यशाला का आयोजन

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

आज केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में रूट्स टू रुट एनजीओ द्वारा कत्थक नृत्य वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ घराने के नर्तक पार्थ मंडल तथा तबला वादक अमरनाथ पधारे थे।

पार्थ मंडल कत्थक नृत्य के मूलभूत ज्ञान और कत्थक नृत्य की कुछ झलकियां प्रस्तुत की। पार्थ मंडल ने कहा कि नृत्य भी एक तरह से योग ही है। इसमें शरीर व मन – मस्तिष्क एक साथ जुड़ जाता है।

उन्होंने बिरजू महाराज द्वारा रचित ‘कृष्ण छवि’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। जो बड़ा ही मनमोहक था। अमरनाथ जी ने तबले को विविध रूपों में बजाकर सभी का मन मोह लिया। जिसपर विद्यालय प्रांगण करतल ध्वनियों से गूंज उठा। विद्यालय बच्चों को कत्थक नृत्य का अभ्यास तथा सुर के साथ तबला बजाने का अभ्यास करवाया गया ।

विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कहा कि हम ‘रूट्स टू रुट’ के आभारी है, जिनके माध्यम से इतना सुंदर कार्यक्रम विद्यालय में प्रस्तुत किया गया। इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति को जानने व प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का मौका मिलता है। बच्चों को क्लासिक नृत्य अवश्य सीखना चाहिए। इसमें बच्चे अपना भविष्य भी संवार सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...