आंवल पंचायत ठेहडू के चमन लाल की गौशाला धू-धू जलकर हुई राख

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन आंवल पंचायत ठेहडू के वार्ड नंबर पांच के चमन लाल की गौशाला में वीरवार रात करीबन तीन बजे अचानक आग लगने का मामला सामने आया है।

इस अग्निकांड में गौशाला जलकर पूरी तरह से राख हो गई। समय रहते स्थानीय ग्रामीणों व युवकों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कि गई। लेकिन आग इतनी भयंकर थी की सब कुछ जलकर राख हो गया।

फिलहाल नुकसान तो हुआ है लेकिन जान माल का किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं गौशाला में बंधा बेजुबान बकरा भी बाल बाल बच गया है।

जिसे ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं आंवल पंचायत ठेहडू के प्रधान केवल चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन द्वारा इस परिवार की सहायता की जाए।

वही राजस्व विभाग के पटवारी अवतार सिंह ने भी मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर ली है। पच्चीस तीस हजार का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...