पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में हरियाणा से गिरफ्तार किया एक और आरोपी

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस पेपर लीक मामले में ऊना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस एक युवक को हरियाणा से काबू कर ऊना लाई है। आरोपी युवक की पहचान राहुल निवासी हरियाणा के रूप में हुई है।

जिसे पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इससे पहले जिला पुलिस ने गगरेट के एक युवक को पुलिस पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया के लिखित परीक्षा से ठीक पूर्व पेपर लीक हो गया। जिसके बाद पुलिस की लिखित परीक्षा को भी रद्द करना पड़ा। वहीं अब नए सिरे से परीक्षा को 3 जुलाई को संचालित किया जा रहा, जबकि पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा से पूर्व व पेपर लीक करने के मामले को लेकर गिरफ्तारियां का क्रम लगातार जारी है।

इस मामले की जांच के लिए पुलिस विभाग द्वारा एसआईटी का गठन किया गया, जिसमें लगभग हर जिला के आला अधिकारियों को शामिल किया।

वहीं जिला में भी एसआईटी के सदस्य के तौर पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...