देवदार के 114 पेड़ों के कटान मामले में विभाग ने दर्ज की FIR, सर्च ऑपरेशन जारी

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 24 जून – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के अंतर्गत आने वाले संरक्षित वन थियान में देवदार के 114 पेड़ों के कटान को लेकर विभाग द्वारा FIR दर्ज की गई है। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मामले की तहकीकात किए जाने के साथ-साथ काटे गए पेड़ों की लकड़ी को बरामद करने के लिए भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वीरवार को DFO रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर के नेतृत्व में टीम द्वारा काटी गई लकड़ी बरामद करने के लिए तलाशी ली। इस मामले मे अब तक विभाग द्वारा करीब 135 नग अथवा स्लीपर बरामद किए जा चुके हैं।

DFO उर्वशी ठाकुर ने बताया की, संबंधित Forest Guard को निलंबित किया जा चुका है और मामले की तहकीकात जारी है। उन्होंने कहा कि, कल भी कारवाई जारी रहेगी। DSP संगड़ाह शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि, तहकीकात जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...