भारत-पाक सीमा पर ‘एक शाम BSF के शहीदों के नाम’, हिमाचल पुलिस बैंड प्रस्तुति को बेताब

--Advertisement--

Image

शिमला, 24 जून – जसपाल ठाकुर

हिमाचल पुलिस बैंड ने लाखों के दिल में जगह बनाई है। इस बात में भी कोई इत्तफाक नहीं है कि टीम के सदस्य गजब के हुनरबाज हैं। हालांकि, दर्जनों मंच पर पुलिस का ‘द हारमनी ऑफ पाइन्स’ प्रस्तुति दे चुका है, लेकिन 3 जुलाई की प्रस्तुति को लेकर टीम के सदस्य भी खासे उत्साहित हैं।

दरअसल, 3 जुलाई की शाम 4 बजे पुलिस बैंड ‘एक शाम बीएसएफ के शहीदों के नाम’ करने जा रहा है। इसमें भी खास बात ये है कि पुलिस बैंड को ये मौका भारत-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर मिलने जा रहा है।

ये आयोजन ‘द वर्ल्ड पीस रैली 2022’ के बैनर तले किया जा रहा है। इस इवेंट के शांतिदूत बृजमोहन सूद हैं। आयोजन का सूत्रधार वूमेन एंड चिल्ड्रन वैलफेयर ट्रस्ट है। सूद इस ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी हैं। लगभग 5 हजार किलोमीटर की कार में शांति रैली 3 जुलाई को अटारी बॉर्डर पर समाप्त हो रही है।

फिलहाल ये साफ नहीं है कि अटारी बाॅर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के क्रम में ही इस कार्यक्रम को जोड़ा गया है या नहीं, अलबत्ता इतना जरूर है कि इस सेरेमनी को देखने के लिए बाॅर्डर पर 30 से 50 हजार भारतीय पहुंचते हैं।

दीगर है कि वीरवार को पुलिस बैंड चंबा के डलहौजी में प्रस्तुति दे रहा है, जबकि 25 जून को राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में भी पुलिस बैंड की टीम धमाल मचाने पहुंचेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...