हिमाचल : नाबालिग युवती ने दिया बच्ची को जन्म,युवती की मां ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला में नाबालिग युवती द्वारा बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिगा की मां की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी की दोस्ती यूपी निवासी संतोष के साथ है। संतोष उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच उसकी बेटी गर्भवती हो गई। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने संतोष से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उसने अपना फोन बंद कर लिया और फरार हो गया।

सदर थाना पुलिस ने (उक्त व्यक्ति) संतोष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...