तुनुहट्टी में 1.808 किग्रा चरस के साथ, नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के प्रवेश द्वार तूनूहट्टी में 1 नाबालिग को 1 किलो 808 ग्राम चरस सहित पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार आज के इस ताजा मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस थाना चुवाड़ी तथा पुलिस चौकी बकलोह की टीम मौके पर पहुंच उक्त किशोर से पूछताछ में जुटी हुई है।

पुलिस चैकपोस्ट तुनुहट्टी पर चैकिंग के दौरान एक गाड़ी से कुल 1 किलो 808 ग्राम चरस बरामद हुई जिसपर गाड़ी में सवार सुरेंद्र कुमार और पान चंद निवासी गांव कुठेड तहसील सलूणी जिला चम्बा के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20, 25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

उधर डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने चरस पकड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को मौका से गिरफ्तार कर लिया गया है व मुकदमा में आगामी अन्वेषण जारी है। पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...