
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक् अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में आज शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस के महिला, ओबीसी, एस० टी०, एस० सी०, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, भूतपूर्व सैनिक लीग, एव अन्य संगठनों के सभी पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैत कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर वीरभद्र सिंह विकास पुरुष को याद करके फूल माला अर्पित करके नम आंखों से श्रधांजलि दी।
इस मोके पर सुरजीत राणा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती को विकास पुरुष के नाम से मनाया गया और फूल माला अर्पित करके श्रधांजलि दी।
राणा ने कहा कि इसमे शक नही है कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे। जिन्होंने हमारे शाहपुर हल्के में पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से शाहपुर हल्के में SDM कार्यलय, लंज डिग्री कॉलेज, धार कंडी क्षेत्र में साइंस क्लास, उप तह सील दरिणी, वेटरनरी हॉस्पिटल दरिणी, 108 एम्बुलेंस दरिणी, सिविल हॉस्पिटल शाहपुर का दर्जा, वेलफेयर आफिस रैत, HPTCL ऑफिस सुडी एव अन्य विकास कार्य स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से हुए थे।
वीरभद्र सिंह पूरे हिमाचल प्रदेश में विकास के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। आज उनकी जयंती भी वीरभद्र विकास पुरुष के रूप में मनाई गई है। इसी के साथ साथ श्री धनवंतरी एजुकेशन सोसायटी रैत डिप्लोमा ऑफ वेटरनरी, डिप्लोमा ऑफ फार्मेसी एवं आईटीआई के बच्चो ने भी वीरभद्र को याद किया एवं उनके कामों को याद करके श्रधांजलि दी।
ये रहे मोजुद
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्षा सुरजीत राणा,सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर,पिंटू परमार पूर्व प्रधान,प्रदीप बलोरिया रिटायर कर्मचारी संघ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, सुनित पठानिया रिटायर आयुष बिभाग जॉइंट डायरेक्टर,शेर सिंह,कुलवंत सिंह प्रधान,महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,एस०सी०प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद,भूतपूर्व सैनिक लीग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम,केवल राणा, संजय चौधरी,प्रताप सिंह,विजय पठानिया ,इकवाल सिंह मिंटा पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, कुलभूषण चौहान , प्रताप सिंह एसटी उपाध्यक्ष, सुरेश मेहरा वार्ड मेंबर, रणजीत सिंह, शेर सिंह, संजय कुमार, प्रशोत्तम राणा, संजय कुमार, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस,जगदीश शर्मा,तिलक राज, विजय कुमार, विजय कुमार, रणजीत सिंह, सतीश एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
