
वन वीट मौरठु में वन काटुओं के हौंसले बुलंद
सिहुंता अनिल – सम्बियाल
जिला चम्बा के बन मंडल डलहौजी के बन उपमंडल सिहुंता बन बीट मौरठू मे एक ओर 200 मीटर बन विभाग की भूमि पर चला पिला पंजा तो दूसरी ओर इसी बन बीट दर्जनों हरे भरे पेड़ों को अबैध तरीके से काटने का मामला प्रकाश में आया है ।
जानकारी के अनुसार बन बीट मौरठू के मौरठू -जोलना मार्ग पर गांव के कुछ लोगों ने बगैर परमिशन के 200 मीटर जेसीबी लगा कर बन भूमि का सीना छलनी कर दिया है । जिसकी बन रक्षक को या तो कानों कान खबर नहीं, साथ ही इसी गांव में दर्जनों शीशम तथा खैरं के हरे भरे पेड़ों को बनकाटू काट कर ले गये हैं ।
इतना ही नहीं अगर बन बीट मौरठू में पूरे तरीके से सर्च किया जाये तो सैकड़ो हरे भरे पेड़ कटे हुए मिलेंगे ।स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां का बनरक्षक अपने रेजिडेंट्स में रहता ही नहीं है । बनरक्षक कभी कभार ही दिन दिन को देखने को मिलता है । जिस पर वनकाटुओं के हौसलें बुलन्द हो रहे है।
उन्होंने बताया कि अगर बनरक्षक यहां रहता तो न तो अबैध कटान होता और न ही अवैध तरीके से बन भूमि पर के कटान होता । लोगों ने बन बिभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इन अबैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए तथा संबंधित बन रक्षक को निलंबित किया जाए ।
लोगों ने बन बिभाग के उच्च अधिकारियों को चेताया है कि अगर बन रक्षक के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं हुई तो बन बिभाग के फ़्लाइंग स्क्वाड को बुलाकर जंगल की छान बीन करवाई जाएगी ।
क्या कहते है अधिकारी
इस बारे में जब बन अरण्य पाल चम्बा एच के सरबट्टा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से मामला ध्यान में आया है । अगर ऐसा हुआ तो जांच कर उचित कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
