हिमाचल के स्कूलों में 21 जून से होंगी छुट्टियां, आदेश हुए जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया है।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशालय के स्तर पर अधिसूचना जारी की गई है। ये व्यवस्था कुल्लू व लाहौल-स्पीति में लागू नहीं होगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में ही ये अधिसूचना लागू होगी। इसके मुताबिक विद्यालयों में 21 जून से 28 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 38 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।

फेस्टिवल ब्रेक दिवाली से दो दिन पहले शुरू होकर कुल चार दिन तक रहेगा। इसी तरह सर्दियों की छुट्टियां छह दिन की होगी, जो लोहड़ी पर्व से दो दिन पहले शुरू होंगी।

वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद 1 से 4 अप्रैल तक चार दिन की छुट्टियां रहेंगी। इस तरह ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के दौरान कुल 52 छुट्टियां दी जाएंगी।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने राज्य के तमाम उप शिक्षा निदेशकों, स्कूल प्रिंसिपल व मुख्याध्यापकों को आदेश जारी कर दिए हैं।

निदेशालय ने ये आदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जारी किये है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...