ओल्ड पेंशन स्कीम को घोषणा पत्र में शामिल करेगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शनिवार को शिमला में हुई घोषणा पत्र कमेटी की बैठक में लिया निर्णय, बेरोजगारी, पर्यटन, बागवानी, महिला सुरक्षा, माफिया पर शिकंजे समेत कई मुद्दों पर की गई चर्चा।

शिमला – जसपाल ठाकुर 

विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री व घोषणा पत्र समीति के अध्यक्ष धनी राम शांडिल, विधायक रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया इत्यादि ने बैठक में भाग लिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी ने एक मत से निर्णय लिया कि ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली को कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, सरकारी विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए कांग्रेस सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेगी। छत्तीसगढ़ व राजस्थान की कांग्रेस सरकारें इसे पहले ही बहाल कर चुकी हैं।

बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। 12 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं के लिए नई रोजगार नीति लाने का निर्णय लिया गया।

इसे भी कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा व बागवानी के लिए नई योजनाएं बनाने सहित नशा और खनन माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इन सब क्षेत्रों में व्यापक सुधार करने के लिए नई नीतियों का स्वरूप कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में पेश करेगी। ग्रामीण लोगों की आय के साधन बढ़ाने की योजनाओं को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार पारदर्शिता कानून भी लाएगी, जिससे लोगों को जनप्रतिनिधियों की आय के स्रोतों व वृद्धि का हर साल पता चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...