उद्यान विभाग ने आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बदौली विकासखंड देहरा में उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।

जिसमें उद्यान विभाग देहरा के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ जोगिंदर सिंह गोमरा ने महिलाओं को बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जैसे खुम्भ विकास योजना, मधुमक्खी पालन, फूलों की खेती।

साथ में बागवानी विकास परियोजना के जिला सवन्वयक डॉ विवेक गर्ग ने लोगों को बागवानी की सघन खेती के बारे में जानकारी दी।

इस शिविर में उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ आरती धीमान विकासखंड देहरा व हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के फैलिसिटेटर चाहत व उमेश उपस्थित रहे।

शिविर में ग्राम पंचायत बदौली प्रधान रीता देवी, उप प्रधान नितिन कुमार व लगभग 70 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...