मनाली की आंचल ने स्विटजरलैंड में लहराया तिरंगा, दुनिया की 70 महिलाओं के साथ फतह की एललेनहार्न चोटी

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह ढांग

होनहार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने स्विटजरलैंड की चोटी एललेनहार्न में भारत का झंडा लहरा दिया है। आंचल ठाकुर ने अपनी सफलता की खुशियां इंटरनेट मीडिया पर शेयर की।

आंचल ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने भारतीय ध्वज लहराकर विश्व रिकार्ड स्थापित किया है। 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ चार हजार मीटर ऊंची चोटी को फतह करने का अहसास अविश्वसनीय रहा।

महिलाओं के इस विश्व रिकार्ड अभियान में राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस कर रही हूं। आंचल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व दोस्तों को दिया।

आंचल ने बताया कि हालांकि उन्हें स्कीइंग के ढलानों के ही अपने जौहर दिखाने का हुनर प्राप्त है। लेकिन यह अभियान भी उनके लिए रौचक रहा है।

आंचल ने कहा जब 2018 में तुर्की में उन्होंने पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल जीता था तो प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बधाई दी थी।

आंचल ने बताया जब उन्होंने पीएम को बताया कि वह उस रोशन ठाकुर की बेटी हैं, जिसने उन्हें सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग सिखाई थी तो प्रधानमंत्री बहुत खुश हुए थे।

आंचल ने बताया प्रधानमंत्री की हौसला अफजाई से उनके हौसले बुलंद होते हैं और विदेश की धरती में दोगुना ताकत से अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने का प्रयास करते हैं।

आंचल ने बताया वह स्कीइंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाती रहेगी और देश का नाम रोशन करती रहेगी। आंचल ने बताया स्विटजरलैंड में भी उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...