होटल के कमरे में मृत मिला दिल्ली का पर्यटक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश की विश्व विख्यात प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में सैर-सपाटे के लिए पहुंचा दिल्ली का एक पर्यटक होटल के कमरे में मृत पाया गया।

होटल के स्टाफ ने मनाली थाने में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पर्यटक की मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

मृतक की पहचान अनूप कुमार पुत्र मोरी सिंह निवासी गली नंबर-13 जय माता मार्कीट त्रिनगर दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अनूप कुमार मनाली के एक निजी होटल में ठहरा हुआ था। वह होटल से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पर्यटक के कमरे में ही मृत होने का पता चला।

पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है तथा मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...

किसानों की मेहनत पर अंबर ने फेरा पानी, आज और कल कैसा रहने वाला है मौसम, जानिए

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल में गेहूं की कटाई और...