जम्मू-कश्मीर के ठठेरी में कार खाई में गिरी, नूरपुर के अधिवक्ता के 7 वर्षीय बेटे की मौत

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

जम्मू-कश्मीर राज्य के जिला डोडा के गांव ठठेरी में गत शाम हुए सड़क हादसे में नूरपुर के अधिवक्ता सचित शर्मा के 7 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा एक वाहन को पास देते समय हुआ। इस दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 400 फुट खाई में जा गिरी। कार में सचित शर्मा, उनकी पत्नी व 7 साल का बेटा दिव्यांश सवार थे जोकि हादसे में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया जहां बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई।

सचित शर्मा ने बताया कि जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई वहां की कुछ जगह धंसी हुई थी। वहीं दिव्यांश शर्मा के शव का अंतिम संस्कार नूरपुर में कर दिया गया। दिव्यांश नूरपुर नगर परिषद के प्रधान अशोक शर्मा उर्फ शिवू का भतीजा था।

मंत्री राकेश पठानिया व कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक अजय महाजन भी इस दुख की घड़ी में शामिल हुुए। नूरपुर अधिवक्ता संघ ने हादसे में सचित शर्मा के बेटे की मौत पर एक शोक प्रस्ताव पारित किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...