
कोटला – व्युरो
तहसील ज्वाली की पंचायत डोल भटहेड़ के तालियाल वार्ड नंबर एक की हरिजन बस्ती में जलशक्ति विभाग द्वारा पानी के विल निर्धारित जमा तिथि के दो दिन उपरांत उपभोक्ताओं को बांटने एवं जुर्माना राशि सहित वसूली करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
उपभोक्ता पूर्व उपप्रधान चुन्नी लाल, युवक मंडल प्रधान सरुप सिंह, महिला मंडल प्रधान कृष्ण देवी, वीना देवी, परसीनों देवी, सरला देवी, वार्ड मैंबर पूनम देवी, धन्नू राम, करनैल सिंह, वकील सिंह, कीकर सिंह आदि का कहना है कि पंचायत के अन्य वार्डों में पानी के विल जमा निर्धारित समय से पहले उपभोक्ताओं को बांट दिए गए।
तो केवल हरिजन बस्ती वार्ड में पानी के विल निर्धारित समय के उपरांत बांटना और जुर्माना राशि सहित वसूली करना कौन सी साजिश हरिजन बस्ती के उपभोक्ताओं के साथ जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा रची गई है।
यह हरिजन बस्ती पानी की समस्या से पिछले कई दिनों से जूझ रही है और ऊपर से संबंधित विभाग द्वारा पानी के विल निर्धारित समय उपरांत वितरित करते हुए जुर्माना राशि सहित वसूली करना इस मंहगाई के दौर में गरीब परिवारों के साथ बहुत ही अन्याय किया जा रहा।
उपभोक्ताओं का कहना है कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर पर और विभागीय स्तर के उच्च कार्यलय में प्रेषित की जाएगी।
क्या कहते है अधिकारी
इस बारे में एसडीओ जलशक्ति विभाग कोटला से बात करनी चाही परन्तु उनका फोन बंद पाया गया।
