प्रदेश कांग्रेस मेरा बूथ,सबसे मजबूत के नारे के साथ हर घर मे जाएगी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी की आज प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में कमेटी के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में लिए गए निर्णयों की पत्रकारों को जानकारी देते हुए रामलाल ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस महंगाई,बेरोजगारी व भ्रष्टाचार व भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

रामलाल ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी की आज यह दूसरी बैठक थी,जबकि पहली बैठक धर्मशाला में आयोजित की गई थी।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि बैठक में 25 जून को सोलन में जिला स्तरीय चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जिला के सभी पदाधाधिकारी,जिला के सभी वरिष्ठ नेता,ब्लॉक अध्यक्ष,ब्लॉक की कार्यकारणी,अग्रणी संगठनो के प्रमुख हिस्सा लेंगे।बैठक में चुनाव प्रबंधन को लेकर चर्चा व दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

इसी तरह 26 जून को सिरमौर जिला की बैठक होगी।इनमें भी सभी जिला के पदाधिकारियों,पार्टी के वरिष्ठ नेता,ब्लॉकों के अध्यक्ष,पदाधिकारी,सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे।

रामलाल ठाकुर ने बताया कि इसी तरह क्रमशः मंडी,कुल्लू,लाहुल स्पीति,किन्नौर और उसके बाद जिला शिमला की बैठक शिमला में होगी।

ये रहे मोजुद

इस दौरान उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विधायक अनिरुद सिंह,पूर्व विधायक आदर्श सूद,कांग्रेस महासचिव यशवंत छजटा कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशेहरी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...