अग्निपथ पर विरोध के पथ पर हिमाचली युवा, आक्रोषित युवाओं ने फाड़े पोस्टर

--Advertisement--

Image

हिमखबर टीम – कुल्लू/ मंडी – आदित्य- डॉली चौहान

जिला कुल्लू में भी अब सेना में अग्निपथ भर्ती का युवाओं के द्वारा विरोध किया जा रहा है, तो वहीं ढालपुर के रथ मैदान में भी युवाओं का इस भर्ती को लेकर गुस्सा फूट गया।

शुक्रवार सुबह ही दो दर्जन युवा रथ मैदान में एकत्र हुए और विरोध व्यक्त करने लगे। ऐसे में उन्होंने रथ मैदान में लगे हुए सरकारी योजना के पोस्टर को भी फाड़ डाला।

किसी ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और युवाओं को समझाने लगी, लेकिन युवा इतने आक्रोश में थे कि वे पुलिस कर्मियों के साथ ही उलझने लगे।

इसके चलते पुलिस कर्मियों को भी कार्रवाई करनी पड़ी और सभी युवाओं को कुल्लू थाना ले जाया गया। जहां पर अब पुलिस उन युवाओं पर कार्रवाई कर रही है।

वही, पूछताछ के दौरान युवाओं ने कहा कि उन्होंने सरकारी योजना के पोस्टर को नहीं फाड़ा है। वहीं पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगालने में जुटी हुई है।

सुंदरनगर में युवाओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, जमकर लगाए नारे

सुंदरनगर के जवाहर पार्क में शुक्रवार सुबह सैकड़ों युवाओं ने केंद्र सरकार की अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई।

युवाओं का कहना है कि उन्होंने रात-दिन एक करते हुए सेना में भर्ती होने हेतु तैयारियां की गई है, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी मेहनत पर पानी फेरते हुए युवाओं से मजाक किया जा रहा है। जल्द ही सरकार अपने इस फैसले को वापस ले नहीं तो आंदोलन और ज्यादा उग्र होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...