शिमला में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

शिमला, 16 जून – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीरवार से अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ शुरू हुआ है। इस उत्सव की शुभारंभ गेयटी थियेटर में केन्द्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।

इस उत्सव में देश-विदेश से करीब 425 साहित्यकार, लेखक और जाने-माने विद्वान भाग ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव’ की कड़ी में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ये उत्सव हो रहा है।

केंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान शिमला जैसे ऐतिहासिक शहर मे ये आगाज किया गया जो ऐतिहासिक है।

इस दौरान आजादी के 75 वर्षों में साहित्यिक रूप में हम कहां पहुंचे और आगे 25 वर्षो में कहां पहुंचना है, इसका रोड मैप बनेगा। इस उत्सव का उद्देश्य यह मंथन है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन अब संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर वर्ष देश के अलग-अलग स्थानों पर किए जाएंगे।

शिमला की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं और इस जगह का अपना अलग महत्व है। ऐसे में संस्कृति मंत्रालय द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से जल्द ही एक बड़े संगीत महोत्सव के आयोजन की योजना है। इसके लिए जल्द शिमला व आसपास के क्षेत्रों में स्थान व समय का चयन किया जाएगा।

इस अवसर पर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य सहित प्रदेश शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर व हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर की पत्नी अनघा आर्लेकर उपस्थित रही ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...