चंडीगढ़ मनाली मार्ग पर बस और एक ट्रक ने रोके वाहनों के पहिए, रात भर जाम में फंसे रहे लोग

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली मार्ग पर गाड़ियां  खराब होने के कारण लोगों के साथ साथ वाहन चालकों और पर्यटकों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बीती शाम भी गंभरोला और आसपास के क्षेत्र में ट्रक और एक बस खराब होने के कारण लोगों को एक बार फिर जाम से जूझना पड़ा।

हालांकि जाम की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। जाम को खुलवाने में पुलिस जवानों की खूब कसरत हुई, लेकिन मार्ग के वन वे होने के कारण वाहनों की स्थिति जस की तस थी। लोग रात भर जाम में फंसे रहे। इसमें बुजुर्ग लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसके साथ ही धारकांशी में भी वाहन खराब होने के कारण वाहनों के पहिए कुछ पल के लिए थम गए, लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार गंभरोला के समीप एक बस और एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।

हालांकि लोग बुधवार को दोपहर के बाद जाम से जूझ रहे थे, लेकिन रात को स्थिति काफी खराब हो गई। रात को विनाेद कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और जाम को खुलवाने की कोशिश करने लगे।

सूत्रों की मानें तो जाम के कारण दोनों और तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। इसमें कुछ वाहन चालकों की रफ ड्राइविंग के चलते अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं पुलिस कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

ऐसे वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने करीब 40 से अधिक चालान काटे और कोर्ट को भेज दिए। अधिकारियों की मानें तो जाम की स्थिति अधिक नहीं थी, लेकिन पहियों की रफ्तार कम हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार जो सफर एक घंटे में तय होना था उसे तय करने में चार घंटे का समय लग गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...