
शाहपुर – नितिश पठानियां
अपने हक की अबाज़ उठाने पर अरेस्ट किये युवाओ से स्थानीय काँग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया शाहपुर पुलिस स्टेशन मिलने पहुँचे। बात चीत के दौरान युवाओ का आरोप है कि हम अपने हक की अबाज़ उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्मशाला मिलने के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने हम्हे धर्मशाला न जाने के बजाए पुलिस थाने में पंहुचा दिया है।
पठानिया ने पुलिस थाना शाहपुर के अधिकारियों से युवाओ को छोड़ने पर बातचीत की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री से भी युवाओं को बाहर निकालने के लिए फोन पर बात चीत की। ताकि प्रदेश सरकार से बातचीत करके बेकसूर युवाओ को छोड़ा जाए।
पठानिया ने कहा कि आज विरोजगार युवा को अपनी अबाज़ उठाने पर सजा मिल रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश के ही युवाओ को रोजगार देने के बजाये पुलिस थाने में अरेस्ट कर रही है। ऐसी सरकार इतिहास में कभी नही देखी।
आज विरोजगार युवाओ का गुस्सा अग्निपथ योजना को ले कर भी सातवें आसमान पर है। क्योंकि इसमें विरोजगार युवाओं का भविष्य भी खतरे में पड़ जायेगा। सेना भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने से युवा वर्ग में सरकार के प्रति रोष है। आक्रोषित युवाओं ने अब सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। युवा वर्ग सड़कों पर उतर आया है और धरना प्रदर्शन कर रहा है।
युवाओं ने कहा कि वर्ष 2021 में उन्होंने सेना में भर्ती होने के लिए ग्राउंड उत्तीर्ण किया था । ग्राउंड उत्तीर्ण करने के लिए उन्होंने दिन- रात कठिन परिश्रम किया है। लेकिन उसके बाद आज दिन तक लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि पुरानी भर्ती को रद्द न किया जाए और ग्राउंड उत्तीर्ण करने वालों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई।
अब सरकार ने पुरानी भर्तियों को रद्द कर अग्निपथ स्कीम के तहत भर्तियां करने का निर्णय लि है जोकि युवाओं के साथ अन्याय है। केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया है, जिसमें सेना में भर्ती चार साल के लिए करने के नियम हैं।
चार साल बाद 75 फीसदी युवाओं को रिटायरमेंट व एक मुश्त राशि देकर सेना की सेवाओं से अलग कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत पेंशन व अन्य वह सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी जो पूर्व सैनिकों को मिलती हैं।
ये रहे मोजुद
इस अबसर पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,विनय ठाकुर सोशल मीडिया अध्यक्ष, प्रदीप बलोरिया,इकवाल सिंह मिंटा उप प्रधान,अश्विनी चौधरी पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,मुनीश पटियाल पूर्व युवा कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष, जतिंदर धीमान हरचरण सिंह आदि अन्य युवा मोजूद थे।
