धर्मशाला में खुली जीप में सवार हुए पीएम मोदी, सड़क किनारे से फूलों की बारिश

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से धर्मशाला के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्‍द्र मोदी तीसरी बार धर्मशाला आ रहे हैं। मोदी सुबह करीब 11.30 बजे धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम था।

पीएम मोदी करीब 11.45 बजे धर्मशाला पहुंच गए। पीएम मोदी खुली जीप में सवार हुए व सड़क के दोनों ओर से उन पर फूलों की बारिश हुई। मोदी का यह दौरा खास है। मोदी दो दिन धर्मशाला में रहेंगे। पहली बार धर्मशाला में कोई प्रधानमंत्री रात को ठहर रहा है।

धर्मशाला शहर सहित आसपास सुरक्षा की दृष्टि से 2300 पुलिस जवान तैनात किए हैं। किसी भी वाहन को बिना जांच धर्मशाला में प्रवेश न करने का आदेश है। मोदी शिक्षा बोर्ड गेट से कचहरी में केसीसीबी चौक तक राेड शो करेंगे। इसमें हजारों लोग जुटने का दावा किया गया है।

मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्‍वीकारा

पीएम मोदी का रोड शो केसीसीबी चौक पर खत्‍म हो गया। यहां पर सैकडों लोग सड़क के दोनों तरफ मौजूद थे। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्‍वीकार किया।

पीएम ने भी जनता पर बरसाए फूल

पीएम मोदी ने गाड़ी की छत पर इक्‍ट्ठे हुए फूल लोगों की तरफ बरसाए। खुली जीप में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप भी शामिल रहे।

पीएम मोदी पर फूलों की बारिश

पीएम मोदी करीब 11.45 बजे धर्मशाला पहुंचे। पीएम मोदी शि‍क्षा बोर्ड कार्यालय से खुली जीप में सवार हुए व रोड शो की शुरुआत की। सड़क किनारे खड़े हजारों लोगों ने फूलों की बारिश कर पीएम मोदी का स्‍वागत किया।

नेताओं ने डाली नाटी

रोड शो से पहले सांसद किशन कपूर, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा अध्‍यक्ष विपिन परमार और विधायक विशाल नैहरिया ने सड़क पर नाटी डाली।

रोड शो में 15 हजार कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

सम्मेलन से पहले पीएम का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से केसीसी बैंक चौक तक रोड शो होगा। 800 मीटर के इस सफर में सड़क के दोनों ओर 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।

पीएम के दौरे के बीच सेना भर्ती पर युवाओं की नारेबाजी

पीएम मोदी के दौरे के बीच क्षेत्र के युवा सेना भर्ती रद करने का विरोध कर रहे हैं। युवा चार साल के लिए ही सेना में भर्ती किए जाने का विरोध कर रहे हैं। गगल में दर्जनों युवा हाथों में तिरंगा लिए एकत्र हुए और सेना भर्ती पहले की तरह बहाल करने की मांग करने लगे। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...