रोजगार का सुनहरा अवसर: सुरक्षा गार्ड के 100 और सुपरवाइजर के 50 पदों पर होगी भर्ती

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

रोजगार की राह ताक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। मैसर्ज एनसैक सिक्योरिटी सर्विसेज बद्दी जिला सोलन ने सुरक्षा गार्ड के 100 तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद अधिसूचित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 व 18 जून को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार दे सकते हैं।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद बद्दी व परवाणू के लिए भरे जाएंगे। सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर पदों के लिए 12वीं पास, आयु सीमा 18 से 39 वर्ष निर्धारित की गई है।

सुरक्षा गार्ड पद के लिए 16,500 रुपये प्रतिमाह और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए 18,500 रुपये प्रतिमाह रुपये वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को 1,000 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवानी होगी जोकि 15 दिनों के उपरांत वापिस कर दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 17 व 18 जून को प्रात: 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...