पालमपुर में महादंगल कल, तैयारियां तेज

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पालमपुर में महादंगल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के साथ पंजाब व हरियाणा के नामी पहलवान शिरकत करेंगे। लखदाता पीर छिंज मेला कमेटी की तरफ से 17 जून को आयोजित किए जाने वाले महादंगल की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

पालमपुर के बिंद्रावन वार्ड नंबर छह में आयोजित किए जा रहे महादंगल में कुश्ती के शौकीनों को बड़े-बड़े पहलवानों के दांव-पेंच देखने का मौका मिलेगा। यहां पर हर साल महादंगल का आयोजन किया जाता है।

जानकारी के अनुसार महादंगल में इस बार पंजाब से हिंद केसरी पहलवान प्रितपाल, हरियाणा से हिंद केसरी पहलवान प्रदीप चीका, पंजाब से हिंद केसरी पहलवान जस्सा पट्टी, हिमाचल के सोनू पहलवान, दिल्ली से हिंद केसरी बाबर पहलवान और पंजाब से हिंद केसरी पहलवान गोपी लीरा सहित अनेक पहलवान भाग लेंगे।

मेला कमेटी के प्रधान मंजूर अहमद ने बताया कि महादंगल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और बड़े-बड़े पहलवान लोगों के सामने होंगे। बड़े पहलवानों का दमखम देखने को मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...