26 जून को पेंशन अधिकार रैली के लिए पोस्टर अभियान की शुरुआत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने 26 जून को होने वाली पेंशन अधिकार यात्रा के लिए आज पोस्टर अभियान की शरुआत की।

इस बारे में जानकारी देते हुए कांगड़ा जिला प्रधान रजिंदर मन्हास ने बताया कि 26 जून को कांगड़ा के 21 खण्डों के कर्मचारी धर्मशाला जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर पेंशन अधिकार यात्रा निकालेंगे। जिला प्रधान ने कहा कि हर खण्ड में पोस्टर अभियान चलाकर कर्मचारियों को 26 जून को धर्मशाला चलने के लिए आह्वाहन किया जा रहा है।

जिला प्रधान ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि किन्नौर, चम्बा और हमीरपुर में उमड़ी कर्मचारियों की संख्या से बढ़कर जिला कांगड़ा के 10 हजार से ऊपर कर्मचारी इस रैली में भाग लेंगे। जिला प्रधान ने कहा कि संगठन के कांगड़ा से राज्य, जिला और खण्ड पदाधिकारी इस रैली को सफल बनाने में हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

जिला प्रधान ने बताया कि हिमाचल के 12 के 12 जिलों में रैली निकाल सरकार को बताने की कोशिश की जा रही है कि बिना पेंशन बहाली मिशन रिपीट मुमकिन नही है।

उन्होंने सरकार को फिर चेताया कि मानसून सत्र से पहले सरकार पुरानी पेंशन बहाली करे नही तो मानसून सत्र में विधानसभा घेराव तय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...