नगरोटा सुरिया में दो दिवसीय खंड स्तरीय यूथ पार्लिमेंट कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

नगरोटा सूरियां में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सुरिया में दो दिवसीय खंड स्तरीय यूथ पार्लिमेंट कार्यशाला का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने किया।

इस कार्यशाला में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 11 स्कूल और एक हाई स्कूल यानी कुल 12 स्कूलों के 350 के करीब छात्र- छात्राएं भाग ले रहे हैं और उनके साथ सभी सभी स्कूलों के करीब 30 अध्यापक साथ में उपस्थित हैं।

कार्यशाला में बच्चों को बताया गया कि कैसे हमारी पार्लिमेंट में चुने हुए नेता सांसद की कार्रवाई में कैसे भाग लेते हैं और अपने क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ विकास के मुद्दों पर किस तरह से चर्चा होती है और पार्लिमेंट में सरकार कैसे चलती है।

सभी आए हुए स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही अच्छे तरीके से इस युवा सांसद कार्यशाला में भाग लेकर अपने प्रश्नों को रखा।

कार्यशाला में बच्चों को बताया कि हमारे चुने हुए सांसद किस तरह से अपनी बात को संसद में रखते हैं और मंत्री कैसे उसका उत्तर देते हैं। सरकार किस तरह से जनता के हित के लिए बनाए जा रहे विकास के मुद्दों के अलावा जनहित मैं पास किए हुए बिलों को संसद में कैसे बहुमत से पास करते हैं। पक्ष और विपक्ष किस तरह से मुद्दों पर चर्चा करता है।

इस कार्यशाला में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यशाला में अपने प्रश्न और उत्तर रखें। इस कार्यशाला में दो जज भी रखे हुए थे। जो कि इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को अंक दे रहे हैं कि किस तरह से बच्चे इस संसद प्रतियोगिता में बोल रहे हैं।

प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे यह बच्चे आगे का भविष्य हैं और इनमें से ही आगे कोई नेता बनेगा, विधायक बनेगा और सांसद भी बनेगा ।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने बताया कि आज प्रथम दिन कार्यशाला में 6 स्कूलों ने भाग लिया। कल 6 और स्कूल भाग लेंगे और कल ही इनका परिणाम प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले स्कूलों का बताया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...